काफी दिनों से मन में गुबार था
तिरंगे की कहानी का अम्बार था
कि सोचा बहुत कैसे कहूँ
लेकिन दर्द ऐसा है कब तक सहूँ
हुआ कुछ यूँ कि तिरंगा मिला सपने में
कहानी थी उसकी इतनी सर्द
ना थी उसमें हद्द
अब कैसे सहूँ में ये दर्द
तिरंगा खुश होता गर
उसे शहीद पर चढ़ाया जाए
उसे लाल किले कि प्राचीर पर फहराया जाए
उसे आजादी का परचम बनाया जाए
तिरंगा दुखी है क्योंकि
उसे भ्रष्ट नेताओं पर लहराया जाता है
उसे गुंडे बदमाशों कि गाडी पर पाया जाता है
उसे सरे आम बेईज्ज़त किया जाता है
कहना है तिरंगे का कुछ यूँ
कि उसे हर घर पर लहराना है
उसे हमारे दिलों में बस जाना है
उसे जात पात से परे जाना है
चाह है उसकी उस पुष्प सी
कि उस पथ पर दें उसको फहरा
मातृभूमि की सेवा में
जिस पथ चले वीर अनेक
__________________________
आखिरी कुछ पंक्तियाँ श्री माखनलाल चतुर्वेदी कि कविता - "पुष्प की अभिलाषा" से प्रेरित हैं|
Showing posts with label व्यंगात्मक. Show all posts
Showing posts with label व्यंगात्मक. Show all posts
Tuesday, March 9, 2010
Monday, March 8, 2010
मर्द का दर्द
एक फिल्म बनी थी "मर्द" जिसमें अमिताभ बच्चन साहब ने कहा था मर्द को दर्द नहीं होता| किन्तु आज के माहोल में जब हम नज़र उठा कर अपने चारों और देखते हैं तो ये एहसास होता है कि मर्द को ही दर्द होता है| आप ये सोचेंगे कि कैसे?? तो सोचिये कि आज के इस ज़माने में हम International Womans' Day मानते हैं, Man's Day नहीं :))
आज हम बात करते हैं स्त्रियों को काबिल बनाने कि, किन्तु कभी ये सोचा है कि वे खुद कितनी काबिलियत रखती हैं?
मैं आज के दौर में आदमी / मर्द के दर्द को कुछ इस तरह व्यक्त करूँगा -
बेचारा मर्द क्या करे इस ज़माने में
गर औरत पर हाथ उठाए तो जालिम
गर पिट जाए तो बुजदिल
गर औरत को गैर के साथ देख कर लड़े तो शक्की
गर देख कर भी चुप रह जाए तो बे-गैरत
गर घर से बहार रहे तो आवारा
गर घर में बैठे तो नाकारा
बच्चों को डांटे मारे तो ज़ालिम
न डाटें तो लापरवाह
गर औरत को नौकरी से रोके तो झक्की
गर औरत को नौकरी करने दे तो जोरू का गुलाम
अरे आखिर ये करे तो क्या करे
हालात यूँ कहिये कि दर्द है पर बयां नहीं कर सकता
गर बयां कर दे तो मर्द नहीं रह सकता
:))
आज हम बात करते हैं स्त्रियों को काबिल बनाने कि, किन्तु कभी ये सोचा है कि वे खुद कितनी काबिलियत रखती हैं?
मैं आज के दौर में आदमी / मर्द के दर्द को कुछ इस तरह व्यक्त करूँगा -
बेचारा मर्द क्या करे इस ज़माने में
गर औरत पर हाथ उठाए तो जालिम
गर पिट जाए तो बुजदिल
गर औरत को गैर के साथ देख कर लड़े तो शक्की
गर देख कर भी चुप रह जाए तो बे-गैरत
गर घर से बहार रहे तो आवारा
गर घर में बैठे तो नाकारा
बच्चों को डांटे मारे तो ज़ालिम
न डाटें तो लापरवाह
गर औरत को नौकरी से रोके तो झक्की
गर औरत को नौकरी करने दे तो जोरू का गुलाम
अरे आखिर ये करे तो क्या करे
हालात यूँ कहिये कि दर्द है पर बयां नहीं कर सकता
गर बयां कर दे तो मर्द नहीं रह सकता
:))
Subscribe to:
Posts (Atom)